फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: बंदर ने तीन साल के बच्चे पर किया हमला, बुजुर्ग महिला को भी काटा; देखें घटना के वीडियो

Mon, 09 Nov 2026 08:16 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
विज्ञापन
बच्चे पर हमला और बुजुर्ग को काटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गाजियाबाद के मुरादनगर के हिसाली गांव में बंदरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। बंदरों के हमले से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। एक बंदर ने घर की गली में घूम रहे तीन साल के बच्चे पर हमला कर उसे जमीन पर गिरा दिया। वहीं, घर में सो रही एक बुजुर्ग महिला को भी बंदर ने काटकर घायल कर दिया। दोनों घटनाएं करीब तीन दिन पुरानी हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन


हिसाली गांव प्रधान पुत्र राहुल सैन ने बताया कि उनका तीन साल का बेटा माधव अपने घर की गली में घूम रहा था। इसी दौरान अचानक एक बंदर वहां पहुंचा और बच्चे पर हमला कर उसे जमीन पर गिरा दिया। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और बंदर को भगाया। गनीमत रही कि बच्चा बाल-बाल बच गया। वहीं, दूसरी घटना में ग्राम प्रधान पुष्पा देवी की सास लीलावती अपने घर में सो रही थीं। इसी दौरान बंदर ने उन पर हमला कर दिया और उनके पैर में काट लिया। दोनों घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें