फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहननगर मेट्रो के लिए किस्तों में देंगे पैसा

Wed, 22 Mar 2017 12:58 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/गाजियाबाद
विज्ञापन
मेट्रो - फोटो : wikipedia
विज्ञापन
नोएडा के सेक्टर 62 से इंदिरापुरम, वसुंधरा होते हुए मोहन नगर के मेट्रो प्रोजेक्ट के डीपीआर को लेकर घमासान मचा  हुआ है। एक तरफ जीडीए अधिकारी कह रहे हैं कि डीपीआर के कुल 1.10 करोड़ रुपये में से 30 लाख रुपये वह डीएमआरसी को दे चुके हैं।
विज्ञापन


दूसरी ओर डीएमआरसी के प्रोजेक्ट मैनेजर का कहना है कि उन्हें डीपीआर बनाने के लिए कुछ भी नहीं मिला। डीपीआर की राशि जारी होने केबाद ही रूट का सर्वे शुरू होगा। अब जीडीए ने डीएमआरसी को पत्र लिखा है कि वह फंड का पैसा किस्तों में देगा।

हालांकि सूत्रों के मुताबिक जीडीए के पास इतना फंड नहीं बचा है कि वह दूसरी लाइन में मेट्रो प्रोजेक्ट का कार्य शुरू कर सके। इसके पीछे कारण यह भी है कि फंड न होेने से जीडीए ने कई मदों में कटौती भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


दिलशाद गार्डन- नया बस अड्डा मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए जीडीए किश्तों में भी धनराशि मुश्किलों में निकाल पा रहा है। ऐसी स्थिति में नोएडा के सेक्टर 62 से इंदिरापुरम, वसुंधरा होते हुए मोहन नगर तक मेट्रो में फंडिंग जुटाना आसान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें