फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना परमिट दौड़ रहीं डग्गामार बसों पर होगी कार्रवाई

Wed, 22 Mar 2017 12:44 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/गाजियाबाद
विज्ञापन
MP buses to have a seat reserved for lactating mothers
विज्ञापन
 परिवहन विभाग और पुलिस विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से डग्गामार बसों का धंधा फलफूल रहा है। मेयर अशु वर्मा ने डीएम को पत्र लिखकर बताया है कि ये डग्गामार बसें मेरठ और गढ़मुक्तेश्वर से आनंद विहार तक चलती हैं।
विज्ञापन


खुद शहर वासियाें ने नंबर सहित इसकी शिकायत की है। मेयर ने इन बसाें का संचालन  तत्काल बंद करने के निर्देश दिए हैं। यात्रियों की जान जोखिम में डालते हुए सैकड़ों डग्गामार बसें बिना फिटनेस परमिट के संचालित की जा रही हैं।

मेयर अशु वर्मा ने बताया कि आरटीओ व पुलिस अधिकारियों की साठगांठ से यह गोरखधंधा चल रहा है। ट्रांसपोर्टरों ने बाकायदा बसों का नंबर देकर शिकायत की है। राजनगर सेक्टर 23 से वैशाली मेट्रो स्टेशन होते हुए आनंद विहार तक सीएनजी की बसें संचालित होती हैं।
विज्ञापन


प्रशासन की मिलीभगत से इसी रूट पर सैकड़ों बसें चल रही हैं। डग्गामार बसें गढ़, हापुड़, गाजियाबाद, मोहन नगर होते हुए आनंद विहार जाती है। गढ़ से आने वाली डग्गामार बसों की संख्या 49 है और मेरठ साइड से आने वाली बसें 43 हैं। डीएम को इन बसों का संचालन  बंद करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें