फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदीनगर: छात्र अब कलावा बांधकर व तिलक लगाकर आ सकेंगे स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। संतपुरा कॉलोनी स्थित संत टेरेसा सीनियर एकेडमी के प्रधानाचार्य पर धर्मांतरण कराने की कोशिश के आरोप के मामले में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है। छह सूत्रीय मांगों पर सहमति बनी है। छात्र अब कलावा बांधकर व तिलक लगाकर स्कूल में आ सकेंगे।
विज्ञापन


मंगलवार को संतपुरा कॉलोनी स्थित संत टेरेसा सीनियर एकेडमी में धर्मांतरण कराने की कोशिश का आरोप लगाकर हिंदू संगठन के पदाधिकारियों ने हंगामा किया था। पीटीआई शिक्षिका ने भी प्रधानाचार्य पर गंभीर आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। आरोप था कि छात्रों को धार्मिक स्थल पर ले जाकर ब्रेनवॉश किया जाता था। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने स्कूल के गेट पर जय श्रीराम लिखकर हनुमान चालीसा का भी पाठ किया था। रात को ही थाना परिसर में प्रधानाचार्य व हिंदू संगठन के पदाधिकारियों के बीच दो घंटे से अधिक समय तक वार्ता चली और छह सूत्रीय मांगों पर सहमति बनी। स्कूल प्रबंधन व हिंदू संगठन के पदाधिकारियों के बीच स्कूल परिसर में भगवान की मूर्ति स्थापित करने, तिलक, राखी, कलावा आदि के लिए छात्रों को न टोकने, छात्रों को जबरन चर्च न ले जाने की बात पर सहमति बनी। शिक्षिका ने कोई भी कार्रवाई करने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें