फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Modinagar : दुकान के लिए पैदल जा रहे व्यापारी का अपहरण, कार की डिग्गी से कूदकर बचाई जान

Thu, 14 Dec 2023 06:47 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मोदीनगर

सार

वह पैदल ही घर से दुकान पर जा रहे थे। तीन बदमाशों ने उन पर तमंचा तानकर उन्हें कार की डिक्की में डाल दिया।
विज्ञापन
demo pic... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिसोखर मार्ग पर बुधवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे भरे बाजार सीमेंट व्यापारी अचल सिंहल (26) के अपहरण का प्रयास किया गया। वह पैदल ही घर से दुकान पर जा रहे थे। तीन बदमाशों ने उन पर तमंचा तानकर उन्हें कार की डिक्की में डाल दिया। बदमाश उन्हें लेकर चल भी दिए थे लेकिन उन्होंने हिम्मत दिखाते हुए हाथ-पांव मारकर कार की डिक्की खोल ली और फिर छलांग लगा दी। 

विज्ञापन


सड़क पर गिरने और 10 मीटर तक घिसटते चले जाने से वह बुरी तरह घायल हो गए लेकिन अगले ही पल खुद को संभालते हुए खड़े हुए और जोर से शोर मचा दिया। आसपास के लोग उनकी ओर दौड़े तो बदमाशों के पांव उखड़ गए। वे उन्हें छोड़कर भाग गए। उनकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास कांबिंग की लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका। माना जा रहा है कि बदमाश फिरौती वसूलने के लिए अपहरण करने आए थे। अचल सिंहल ने किसी से रंजिश या झगड़ा नहीं होने की बात कही है।

संतपुरा निवासी अचल सिंह ने बताया कि उनकी बिसोखर रोड पर घर से 300 मीटर दूर ही दुकान है। पिता श्याम कुमार सुबह आठ बजे ही दुकान पर पहुंच जाते हैं। उनके एक-दो घंटे बाद वह जाते हैं। दुकान 50 मीटर दूर ही रह गई थी कि पीछे से कार आई और उनके आगे आकर रुक गई। उसमें से दो बदमाश निकले। एक ने उन पर तमंचा तान दिया और दूसरे ने धक्का देते हुए उन्हें कार कि डिक्की में डालने लगा। 
विज्ञापन


उन्होंने विरोध किया तो दोनों बदमाशों ने उन्हें पीटा और डिक्की में डाल  दिया। एक बदमाश कार के अंदर ही रहा। उन्हें डिक्की में डालकर बदमाश कार लेकर चल दिए। उन्होंने किसी तरह डिक्की को खोला और फिर छलांग लगा दी। इसके बाद शोर मचा दिया। लोगों को आता देख बदमाश कार लेकर भाग गए।

व्यापारी गुस्से में
भरे बाजार वारदात से व्यापारी गुस्से में हैं। उन्होंने गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि भरे बाजार व्यापारी के अपहरण का प्रयास किया जाना सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़ा करता है। व्यापारी नेता डॉ. पवन सिंह, प्रदीप कंसल, महेश तायल और मुन्नु अग्रवाल ने कहा कि पुलिस को बाजार में सुरक्षा के इंतजाम करने चाहिएं। इस घटना में शामिल बदमाशों का जल्द से जल्द पता करके कड़ी कार्रवाई की जाए।

25 से 30 साल के थे तीनों बदमाश
अचल सिंहल ने बताया कि बदमाशों की उम्र 25 से 30 साल के बीच थी। किसी ने भी नकाब नहीं पहन रखा था। वे बहुत कम बोल रहे थे। सिर्फ इतना कहा कि चुपचाप डिक्की में बैठ जा। उन्हें पहले तो ऐसे लगा जैसे उनका कोई परिचित उनके साथ मजाक करा रहा हो लेकिन जब उन्हें धक्का देकर डिक्की में डाला गया तो वे समझ गए कि ये बदमाश हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें