फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोले विधायक-सब मिलकर संवारेंगे ‘जिला गाजियाबाद’

Sat, 11 Mar 2017 10:37 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
‌विधायक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
विधानसभा में जीत के बाद प्रत्याशी और उनकी पत्नियों ने अपनी प्रतिक्रिया में गाजियाबाद को स्वच्छ और सुरक्षित करने की बात कही। प्रत्याशियों ने जनता से किए वादे पूरे करने की बात कही। वहीं उनकी पत्नियों ने कहा कि वे अपने क्षेत्रीय महिलाओं की समस्याएं पति तक पहुंचाएंगी।

विधायक पति और आम जनता के बीच (खास तौर पर महिलाएं) मध्यस्थता कर वे जनता की सेवा करेंगी। जीत के बाद जब विजेता प्रत्याशियों की पत्नी से बात हुई तो उन्होंने बताया कि जीत की उम्मीद पूरी थी फिर भी रात भर नींद नहीं आई। क्या होगा और क्या नहीं, इससे बेचैन होकर केवल भगवान का नाम ही जपती रहीं।
विज्ञापन


जीत के लिए मन ही मन न जाने कितनी मन्नतें मांग ली। अब जीत का सर्टिफिकेट जब हाथ में आया तो पहले ऊपर वाले शुक्रिया अदा किया। इसके साथ ही अब पति-पत्नी दोनों मिलकर जनसेवा के लिए कमर कस ली है।

प्रत्याशी बोले
गुड़गांव की तर्ज पर होगा गाजियाबाद का विकास: अतुल गर्ग
शहर सीट से विधायक चुने गए भाजपा के अतुल गर्ग का कहना है कि गाजियाबाद का विकास गुड़गांव की तर्ज पर कराया जाएगा। उनका कहना था कि गाजियाबाद से उजडे़ हुए उद्योग धंधों को दोबारा से बसाना और सुदृढ़ कानून व्यवस्था बनाना ही उनकी प्राथमिकता होगी।

इसके अलावा शहर को जाम से मुक्त कराने के लिए संबंधित विभागों और अधिकारियों के साथ तालमेल बनाकर काम किया जाएगा।


मोदीनगर को फिर बनाऊंगी औद्योगिक नगरी: मंजू सिवाच
भाजपा विधायक डा. मंजू सिवाच ने कहा कि मोदीनगर को फिर से औद्योगिक नगरी बनाने की वे पूरी कोशिश करेंगी। बंद कारखानों के मालिकों से बातचीत की जाएगी और नए कारखाने लगवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि हाईवे को जाम मुक्त करना उनकी प्राथमिकता में शामिल है।

इसके लिए बाईपास का निर्माण कराने की कोशिश होगी। आपूर्ति के 14 दिन बाद गन्ना भुगतान कराने का अपना वादा पूरा करेंगी।

लोनी बनेगा लंदन : नंदकिशोर गुर्जर
 लोनी विधानसभा सीट से विजयी भाजपा प्रत्याशी नंदकिशोर गुर्जर ने जीत को भाजपा के सुशासन, विकास और गरीबों के लिए चलाई जा रही योजनाओं का परिणाम बताया। उन्होंने क्षेत्र के चहुंमुखी विकास, लॉ एंड ऑर्डर की बिगड़ी व्यवस्था को सुधारने, स्वास्थ्य और शिक्षा में सुधार को अपनी प्राथमिकता बताया।

साथ ही दिल्ली-सहारनपुर हाईवे में हुए घोटाले की पहले जांच कराकर दोषियों को सजा दिलाने और फिर हाईवे का निर्माण करवाने की बात कही। उनका कहना था कि सुविधाओं के हिसाब से लोनी को लंदन जैसा बनाया जाएगा।

क्षेत्र का विकास होगा चुनौती: सुनील शर्मा
जनता ने जीत नहीं दी बल्कि जिम्मेदारी दी है। गंगाजल दिलाना, क्षेत्र में सरकारी इंटर कालेज, डिग्री कालेज बनवाना सबसे पहली प्राथमिकता होगी। जाम से निपटारे के लिए फ्लाईओवर, अंडरपास का निर्माण और सीवर समस्या समाधान के लिए नई लाइन डलवाने के  लिए हर संभव प्रयास करूंगा।

खोड़ा के विकास के लिए रोडमैप तैयार कराकर अमल में लाऊंगा।
 
महिलाओं को मिलेगा सुरक्षा का माहौल: अजीतपाल त्यागी
मेरे काम और मोदी के नाम के बल पर जो मुझे जीत मिली है, उसे निरंतर बनाए रखूंगा। अपने क्षेत्र में महिलाओं को सुरक्षित माहौल देना मेरी पहली प्राथमिकता है। इसके साथ ही क्षेत्र में नाली, सड़क, खड़ंजा के साथ जनता की सभी समस्याओं को मैं दूर करूंगा। हाईवे पर लगने वाले जाम को दूर करने के लिए अफसरों के साथ मिलकर प्रयास किए जाएंगे।


क्या बोली पत्नियां
---------------
महिलाओं को मिले सुरक्षित माहौल
 जीत से बेहद खुशी मिली है। अपनी ओर से मैं सबसे पहले विधायक जी से कहकर महिला सुरक्षा को पुख्ता कराऊंगी। इसके बाद साहिबाबाद में गर्ल्स एजूकेशन के लिए इंटर और डिग्री कालेज खुलवाने की दिशा में तेजी से काम होगा।

इनकी व्यस्तता में मैं हमेशा अपने क्षेत्र की महिलाओं के लिए उपलब्ध रहूंगी। - अलका शर्मा (पत्नी सुनील शर्मा)

लोनी की सूरत बदलने में पूरी मदद करूंगी
पिछले पंद्रह वर्षों से लोनी में जो अव्यवस्था फैली है और महिलाओं के प्रति क्राइम बढ़ा है। अब सारी अव्यवस्था सुधारी जाएगी। मैं महिलाओं के बीच हमेशा रहूंगी और उनकी बात हमेशा इन तक पहुंचाती रहूंगी। बहनों ने विश्वास जताया है और जो प्यार दिया है, उसका प्रतिफल उन्हें जरूर मिलेगा। विनय बंसल, - (पत्नी नंदकिशोर गुर्जर)

विधायक जी तक पहुंचाऊंगी आपकी बात
हम जनता की सेवा पहले भी कर रहे थे अब पद मिलने पर अधिकार से और काम करेंगे। मैं हाउस वाइफ हूं, तो महिलाओं की समस्याएं भी समझ सकती हूं। शहर की महिलाओं और विधायक के बीच मध्यस्थता का काम करूंगी। शहर में सुरक्षा और बालिका शिक्षा के प्रति ज्यादा काम हो, मेरा यही प्रयास रहेगा।

मैंने महिलाओं को नंबर भी दिया हुआ है वे अपनी समस्या मुझसे सीधे कह सकेंगी जिसे में इन तक पहुंचाती रहूंगी। सुधा गर्ग - (पत्नी अतुल गर्ग)

...ताकि महिलाएं गहने पहनकर बेखौफ घूम सकें

क्षेत्र में घूमते हुए मैंने यही महसूस किया कि यहां बेहतर शिक्षा की बेहद कमी हैं। अब क्योंकि हम जीत गए हैं, तो मेरी पूरी कोशिश रहेगी कि मैं इनके माध्यम से क्षेत्र में अच्छे स्कूल कालेज बनवा सकूं।  मैं चाहती हूं कि क्षेत्र की सभी महिलाएं गहने पहन कर बिना डरे घूम सकें।
विज्ञापन


महिलाओं के लिए मैं हमेशा खड़ी रहूंगी, मैंने अपना नंबर भी महिलाओं को दे रखा है, ताकि वे मुझसे कांटेक्ट कर सकें। पथिका त्यागी (पत्नी अजीतपाल त्यागी)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें