बुलंदशहर। सिकंदराबाद विधायक लक्ष्मी राज सिंह व नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष दीप्ति मित्तल ने मेधावी छात्रा को सम्मानित किया। सम्मानित होने वाली छात्राओं में हरि एन्कलेव निवासी यशिका राणा को लोगों ने शुभकामनाएं दीं। यशिका ज्ञान पाल सिंह व सुधा सिंह की पौत्री और डॉ. मनोज राणा और नीतू सिंह राणा की बेटी हैं।
विज्ञापन
लक्ष्मी राज सिंह ने कहा कि आज बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। इस बेटी ने 99 प्रतिशत अंक लाकर परिवार व समाज का नाम रोशन किया है। दीप्ति मित्तल ने कहा कि यदि बच्चे का लक्ष्य निर्धारित है तो कोई भी परीक्षा कठिन नहीं है। इस दौरान अनुज चौहान ने भी बच्चों को प्रेरित किया। इस अवसर पर अभय राणा सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। संवाद