फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धड़ल्ले से हो रही खाने-पीने की चीजों में मिलावट

Fri, 16 Jun 2017 10:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
विज्ञापन
synthetic milk - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गाजियाबाद। शहर में धड़ल्ले से खाद्य पदार्थोँ में मिलावट की जा रही है। मई में खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़े स्तर पर मसाले, दूध व अन्य खाद्य सामग्री के नमूने भरे और मिलावट का सामान पकड़ा। साथ ही दूध के 13 नमूने लिए गए थे, जिनकी जांच रिपोर्ट आनी अभी बाकी है।
विज्ञापन


खाद्य सुरक्षा विभाग के डीओ अजय जायसवाल ने बताया कि मई में किराना मंडी से कई बोरे मिलावटी खाद्य पदार्थ जब्त किए थे। टीम ने 50 बोरे मिलावटी हल्दी व पिसी मिर्च, 12 बोरे पीली मिट्टी (हल्दी में मिलाने के लिए) , 32 बोरे बुरादा (धनिया में मिलाने के लिए) बरामद किए हैं।

एक मसाला पीसने की दुकान को भी सील किया था। डीओ ने बताया कि गाजियाबाद में देशी घी में वनस्पति, मक्खन में मारगेरीन, चीनी में चॉक पाउडर, शहद में चीनी का घोल, आइसक्रीम में मेटानिल पीला रंग, सरसों के बीज में आर्जिमोन बीज, पाउडर मसाला में स्टार्च, मिर्च पाउडर में रंग, साबुत हल्दी में लेड क्रोमेट, हींग में रेजीन, हरी मिर्च या सब्जियों में मेलचाइट ग्रीन, केसर में मक्का के भुट्टे सूखा रंगीन बाल, मैदा में बोरिक एसिड पाउडर और आटे मेें चॉक पाउडर मिलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें