फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद में वारदात: साहिबाबाद में लापता किशोर की हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप; CCTV फुटेज से खुलेगा राज

Wed, 05 Mar 2025 08:03 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, साहिबाबाद (गाजियाबाद)

सार

गाजियाबाद के साहिबाबाद में लापता किशोर की हत्या से सनसनी फैल गई है। खाली पड़ी सोसायटी में एक 13 वर्षीय किशोर का शव मिला है। फिलहाल, पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साहिबाबाद के थानाक्षेत्र के अर्थला में खाली पड़ी पार्श्वनाथ सोसायटी में बुधवार रात एक 13 वर्षीय किशोर का शव मिला है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव एक लापता किशोर का बताया जा रहा है।

विज्ञापन


मौके पर डीसीपी ट्रांस हिंडन निमिष पाटील और एसीपी साहिबाबाद श्वेता कुमारी यादव टीम के साथ पहुंचे हैं। पुलिस शव की शिनाख्त करने में जुटी है। साथ ही घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें