तीन दिन पूर्व धौलाना थाना क्षेत्र के देहरा-जादौपुर रजवाहे पर दिल्ली के भैंस व्यापारी के साथ डेढ लाख रुपए की लूट हुई थी। पुलिस ने तीन बदमाशों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बदमाशों ने चार राऊंड पुलिस पर गोलियां चलाई। इस दौरान दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हुए हैं। बदमाशों के कब्जे से तीस हजार रुपए,दो तमंचे ,कारतूस और बाईक,मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
थाना प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र सिंह बिष्ट ने बताया कि दर्जन भर से अधिक अपराधिक मामले में नामजद व कविनगर थाना क्षेत्र में 3.5 लाख रुपए की लूट करने वाले दो बदमाशों भी शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक 8 फरवरी की शाम को दिल्ली के उत्तम नगर निवासी सतीश कुमार पुत्र रामरंग थाना सिम्भावली क्षेत्र के अठसैनी गांव से दो भैस खरीद कर जादोपुर से तीसरी भैंस खरीदने के लिए जा रहे था।