फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: चीनी चुराने के लिए बुलंदशहर से बुलाए गए थे बदमाश, गिरफ्तार

विज्ञापन
सिहानी गेट पुलिस ने गिरफ्तार किए औधोगिक क्षेत्र से चीनी से भरे ट्रक की चोरी के दो आरोपी। संवाद
विज्ञापन
गाजियाबाद। औद्योगिक क्षेत्र में ब्रिटानिया बिस्किट फैक्टरी के बाहर खड़े ट्रक से एक सप्ताह पहले चोरी की गई, चीनी की बोरों की घटना को सिहानी गेट पुलिस ने खुलासा कर दिया है। नंदग्राम के युवक ने चीनी से भरा ट्रक रात में फैक्टरी के बाहर देखा तो जनपद बुलंदशहर के दो बदमाशों को कॉल कर कैंटर लेकर बुलाया। तीनों ने ट्रक से 69 बोरे चोरी कर लिए और सस्ते दामों में बेच दिए। पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


एसीपी नंदग्राम पूनम मिश्रा ने बताया कि 31 मार्च को चीनी से भरे ट्रक से 69 चीनी के बोरे तीन चोरों ने चोरी कर लिए थे। सीसीटीवी फुटेज से कैंटर की पहचान हुई और दो आरोपियों शिवकुमार उर्फ शिब्बू(45) और मनवीर सिंह निवासी ग्राम हिंगवाडा थाना बीबीनगर जनपद बुलंदशहर को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि नंदग्राम निवासी मुकेश गुप्ता ने उन्हें फोन कर ब्रिटानिया बिस्किट फैक्टरी पर बुलाया था। जहां तीनों ट्रक से चोरी कर चीनी के 69 बोरे कैंटर में भर लिए और भाग गए। मुकेश गुप्ता ने ही 70 हजार रुपये में चीनी बेची थी। शिवकुमार और मनवीर को मुकेश गुप्ता ने 20-20 हजार रुपये दिए थे। पुलिस ने दोनों से 40 हजार रुपये और घटना में प्रयुक्त कैंटर बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें