फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: दिनदहाड़े बैंक कर्मचारी से लूटपाट की कोशिश, दीवार फांदकर बचाई जान

Wed, 24 Mar 2021 02:10 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
गाजियाबाद में लूटपाट की कोशिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गाजियाबाद के सिहानी गेट थानाक्षेत्र में दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने हथियार के बल पर कलेक्शन एजेंट के साथ लूट की कोशिश की। विरोध करने पर बदमाशों ने पिस्टल से गोली चला दी। कलेक्शन एजेंट ने चलती बाइक से कूदकर पास ही में एक क्लीनिक में घुसकर जान बचाई। 

विज्ञापन


इस दौरान लोगों को इकट्ठा होते देख बदमाश वहां से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक विजयनगर बहरामपुर निवासी अनूप चौहान एटीएम में कैश डालने वाली एसआईएस कंपनी में कलेक्शन एजेंट का काम करते हैं। 

बुधवार दोपहर करीब 12 बजे वह राजनगर एक्सटेंशन से कैश कलेक्ट करके करीब चार लाख रुपये लेकर बसंत रोड होते हुए मॉडल टाउन की तरफ जा रहे थे। होली चाइल्ड चौराहे के पास बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक कर लिया और उन पर पिस्टल तान दी। 
विज्ञापन


जिसके बाद वह चलती बाइक से कूद गए और पास ही में बने एक क्लीनिक में घुस गए। इस दौरान बदमाशों ने उनपर फायरिंग की जिसमें वह बाल-बाल बच गए। वहीं, गोली चलने की आवाज सुनते ही आसपास के लोग इकट्ठे हो गए। भीड़ देख बदमाश वहां से फरार हो गए। उधर सूचना मिलते ही थाना पुलिस व आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू कर दी। 

एसपी सिटी निपुण अग्रवाल ने बताया कि बदमाशों द्वारा हथियार के बल पर लूट की कोशिश का मामला प्रकाश में आया है। मामले की जांच की जा रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें