फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराध : गाजियाबाद में दसवीं की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी

Wed, 24 Mar 2021 05:05 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

  • पुलिस की सख्ती के बाद आरोपी ने कुबूल किया गुनाह
  • मामले पर हिंदू संगठनों ने किया हंगामा
विज्ञापन
demo pic - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिहानी गेट थाना क्षेत्र में दसवीं कक्षा की नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि अश्लील वीडियो वायरल करने और परिजनों को भेजने की धमकी देकर मसूरी के मुख्य आरोपी ने अपने मुंह बोले चाचा व दोस्त से भी छात्रा के साथ दुष्कर्म कराया। आरोपियों की हरकतें बढ़ने पर छात्रा ने परिजनों को आप बीती बताई, जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा।

विज्ञापन


वहीं, मुख्य आरोपी व उसका दोस्त अलग संप्रदाय का होने के कारण दूसरे संप्रदाय के संगठनों ने थाने में हंगामा किया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आनन-फानन तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

सिहानी गेट थानाक्षेत्र में ढाबा चलाने वाले व्यक्ति की 15 वर्षीय बेटी दसवीं कक्षा में पढ़ती है। गली घर की गली के बाहर बाइक मैकेनिक की दुकान करने वाले समीर ने करीब एक माह पहले रास्ते में रोककर छात्रा से बात की थी। इसके बाद वह अक्सर छात्रा से बातचीत करने लगा। आरोप है कि गत 11 मार्च की रात करीब साढ़े आठ बजे समीर ने छात्रा को दुकान में बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


इस दौरान सुनियोजित तरीके से समीर के मुंह बोले चाचा दीपक ने अश्लील वीडियो बनाई, जिसे दिखाकर दीपक ने भी छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित छात्रा का कहना है कि लोक लाज के चलते उसने परिजनों को कुछ नहीं बताया। इसके बाद समीर अश्लील वीडियो वायरल करने और उसे परिजनों को भेजने की धमकी देने लगा। आरोप है कि गत 21 मार्च को भी समीर ने उसे धमकी देकर कमला नेहरू नगर पार्क में बुलाया और वहां समीर व उसके दोस्त शुएब ने छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

सदमे में पहुंची छात्रा, खाना-पीना भी छोड़ा
परिजनों के मुताबिक उनकी बेटी गुमसुम रहने लगी। इसने कुछ दिन पहले उसने खाना-पीना भी छोड़ दिया था। पूछने पर वह सिर्फ मरने की बात कहती थी। कहती थी कि अब उसे जिंदा नहीं रहना है। काफी पूछने पर भी छात्रा ने कुछ नहीं बताया तो परिजनों ने उसकी काउंसलिंग कराई। जिसके बाद छात्रा ने मां को आप बीती सुना दी। घटना सुनकर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। परिजन मंगलवार को छात्रा को लेकर सिहानी गेट थाने पहुंचे और समीर, उसके दोस्त शुएब व मुंह बोले चाचा दीपक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

सख्ती दिखाने पर आरोपी ने कबूला गुनाह
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आनन-फानन केस दर्ज कर मुख्य आरोपी समीर को गिरफ्तार कर लिया। शुरूआती दौर में उसने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन सख्ती से पूछताछ होने पर उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि उसके मोबाइल से ही मुंह बोले चाचा ने छात्रा की अश्लील वीडियो बनाई थी। देर शाम तक पुलिस ने दोनों अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया।

हिंदू संगठनों ने किया हंगामा, आरोपी से हाथापाई
मुख्य आरोपी व उसके दोस्त के संप्रदाय विशेष का पता चलते ही हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता सिहानी गेट थाने पहुंच गए। उन्होंने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। वहीं, जब पुलिस समीर को पकड़कर थाने लाई तो हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने उसके साथ हाथापाई की। पुलिस ने उसे बचाकर हवालात में डाला।

तीनों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। मुख्य आरोपी समीर, उसके दोस्त शुएब व मुंह बोले चाचा दीपक को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ साक्ष्य जुटाकर सजा दिलाने के लिए कोर्ट में मजबूत पैरवी की जाएगी।
विज्ञापन

- कृष्ण गोपाल शर्मा, एसएचओ सिहानी गेट

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें