फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद में युवक की गोली मारकर हत्या: सीने में थे तीन निशान, चेहरा जानवरों ने खाया; जेब में मिले 20 रुपये

Tue, 20 Jan 2026 06:59 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, मोदीनगर (गाजियाबाद)

सार

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के किनारे मंगलवार दोपहर मिला शव है, जिसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। जानवरों ने शव को क्षत विक्षत किया है, शव करीब 20 घंटे पुराना बताया जा रहा है। मृतक के सीने पर क्राउन का टैटू और जे.एस लिखा हुआ है।
विज्ञापन
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के किनारे मिला अज्ञात युवक का शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के मोदीनगर में बदमाशों ने एक अज्ञात युवक की सीने में गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद शव भोजपुर के गांव कलछीना के समीप दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के किनारे फेंक दिया। मृतक का चेहरा जानवरों ने खाया हुआ था। काफी प्रयास के बाद भी मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

विज्ञापन

एक्सप्रेसवे की पेट्रोलिंग टीम मंगलवार दोपहर क्षेत्र में गश्त कर रही थी। तभी भोजपुर क्षेत्र स्थित गांव कलछीना के समीप एक युवक का शव पड़ा मिला। शव को जानवर नोच रहे थे। सूचना के बाद एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना और भोजपुर थानाध्यक्ष सचिन बालियान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने मामले की छानबीन की। काफी प्रयास के बाद भी मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। छानबीन के दौरान मृतक की जेब से बीस रुपये मिले। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मृतक के सीने पर गोली लगने के तीन निशान बने थे और चेहरा जानवरों ने खाया हुआ था।

पुलिस ने आशंका जताई कि हत्या किसी अन्य स्थान पर की गई और शव एक्सप्रेसवे किनारे फेंक दिया गया। पुलिस के अनुसार, मृतक की उम्र लगभग तीस वर्ष है। मृतक के सीने पर क्रॉउन का टैटू बना है और अंग्रेजी में जेएस. लिखा है। पुलिस के अनुसार, शव लगभग 20 घंटे पुराना है।
विज्ञापन

एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत कारण स्पष्ट होगा। मृतक की शिनाख्त के लिए पुलिस की तीन टीमें लगाई गई हैं। एक्सप्रेसवे पर प्रवेश और निकास समेत अन्य स्थानों पर लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें