फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पुलिस चौकी के सामने युवक से बदमाशों ने नकदी और मोबाइल फोन लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। पुश्ता पुलिस चौकी के सामने बाइक सवार बदमाशों ने युवक को चाकू दिखाकर नकदी और मोबाइल फोन छीन लिया। विरोध करने पर चाकू मारने की धमकी दी। युवक घर जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहा था। घटना को अंजाम देकर बदमाश भाग गए। मामले की शिकायत ट्राॅनिका सिटी थाना पुलिस से की गई है।
विज्ञापन

बागपत की रशीद कॉलोनी निवासी इस्माइल 6 मई किसी काम से लोनी आए थे। काम खत्म करने के बाद वह घर के लिए निकले। दिल्ली-सहारनपुर मार्ग पर पुश्ता पुलिस चौकी से करीब डेढ़ सौ मीटर दूरी पर वह वाहन का इंतजार कर रहे थे। तभी एक बाइक उनके पास आकर रुकी। बाइक पर लड़के सवार थे। एक ने उन पर चाकू तान दिया, जबकि दो बदमाश उन्हें घेर कर खड़े हो गए। उन्होंने बताया कि बदमाशों ने उनसे मोबाइल फोन और जेब में रखे 700 रुपए छीन लिए। विरोध किए जाने पर बदमाशों ने चाकू मारने की धमकी दी। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश बाइक से भाग गए। उन्होंने अगले दिन घटना की सूचना ट्रॉनिका सिटी थाने पर दी। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमराें की मदद से बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें