फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: महापौर ने बिल्डर भवन निर्माण पर दिए जांच के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। पसाैंडा में झील की जमीन पर बन रही बहुमंजिला इमारत की शिकायत महापौर सुनीता दयाल ने जिला प्रशासन से की है। साथ ही निगम के अधिकारियों को इस मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने आशंका व्यक्त की कि उक्त लोगों ने जीडीए में गलत दस्तावेज दाखिल कर नक्शा तो पास नहीं करा लिया है। महापौर ने बताया कि शालीमार गार्डन क्षेत्र के पसौंडा में दो खसरा नंबर की जमीन झील में दर्ज हैं। यह संपत्ति नगर निगम की है, लेकिन बिल्डरों ने इस पर भवन बना लिए। महापौर ने आरोप लगाया कि बहु मंजिला भवन को इतनी तेजी से निर्माण कराया गया कि किसी को पता ही नहीं चला। बिल्डरों की योजना है कि वह फ्लैट बनाकर बेचें, लेकिन जैसे की पता चला तो इसकी जांच के निर्देश दिए हैं। लोगों से भी अपील है कि वह बहकावे में आकर फ्लैट न खरीदें। इसमें तहसील से भी लिखित में रिपोर्ट आ चुकी है। किसी भी कीमत पर सरकारी संपत्ति पर अवैध कब्जा नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें