फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पूर्व प्रधान के घर के बाहर बदमाशों ने फायरिंग की, धमकी देकर भागे

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। भूपखेड़ी गांव में कार सवार बदमाशों द्वारा पूर्व प्रधान रोहताश के घर के बाहर गाली गलौज के बाद फायरिंग करने का मामला सामने आया है। मामले में पूर्व प्रधान ने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। यह घटना तीन मई की रात की है। वहीं पुलिस ने फायरिंग की बात से इन्कार किया है।
विज्ञापन

पूर्व प्रधान रोहताश ने पुलिस को बताया कि तीन मई को वह परिवार के सदस्य के साथ घर में खाना खाने के बाद सो रहे थे। इस दौरान रात करीब 11.40 बजे कार उनके घर के गेट के सामने आकर रुकी। कार में सवार बदमाश गाली गलौज कर मुख्य गेट पर एक एक करके तीन बार फायरिंग की। फायरिंग की आवाज सुन वह और परिवार के सदस्य जाग गए। शोर मचाने व गांव में जाग होने पर कार सवार बदमाश धमकी देते हुए फरार हो गए। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि प्रारंभिक जांच में फायरिंग की घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। पीड़ित की शिकायत पर कार सवार अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। सीसीटीवी फुटेज की सहायता से कार की सुरागकशी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें