गाजियाबाद। कलक्ट्रेट और कविनगर थाने के पास मुख्य सड़क पर बदमाशों ने आइसक्रीम बेचने वाले से मोबाइल लूट लिया। कुछ लोगों ने बदमाशों का पीछा भी किया हालांकि वह भागने में कामयाब रहे। पीड़ित आइसक्रीम विक्रता रोहित खुराना ने लूटे गए मोबाइल पर राहगीर के नंबर से कॉल किया तो बदमाशों ने कॉल रिसीव कर कहा कि लॉक बता दे, मोबाइल लौटा दूंगा। पीड़ित ने बाइक सवार दो बदमाशों के खिलाफ कविनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
घटना राजनगर एक्सटेंशन मुख्य मार्ग की है। पीड़ित ने अन्य नंबर से अपने नंबर पर कॉल कर मोबाइल लौटाने की गुहार लगाई। बदमाशों ने रोहित खुराना को झांसा दिया कि उन्होंने दो में से एक बदमाश को पकड़ लिया है, लेकिन हमे कैसे पता चलेगा कि यह मोबाइल किसका है। इसलिए इसका लॉक बता दें, तेरा मोबाइल लौटा देंगे। पीड़ित ने लाक नहीं बताया तो बदमाश ने फोन काट दिया। पीड़ित ने परेशान होकर कविनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। प्रभारी एसीपी कविनगर ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तार कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।