फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बदमाशों ने शिक्षिका से चेन और छात्र से लूटा मोबाइल

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। चुनाव में पुलिस बल लगातार गश्त कर रही है। बावजूद इसके बदमाशों में खौफ नहीं है। रोजाना चोरी और स्नेचिंग की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। विजयनगर में बुधवार को बाइक सवार बदमाशों ने छात्र प्रशांत चौधरी से मोबाइल छीन लिया तो वहीं मधुबन बापूधाम क्षेत्र में 22 अप्रैल को शिक्षिका मंजरी सक्सेना से चेन लूट ली। दोनों ने मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


विजयनगर के राहुल विहार के रहने वाले प्रशांत चौधरी ने बताया कि वह बुधवार शाम करीब पांच बजे कोचिंग से घर जा रहे थे। रास्ते में पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने उनके हाथ से मोबाइल छीन लिया। आगे जाकर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। लोगों ने एक बदमाश को दबोच लिया। एसीपी कोतवाली प्रियाश्री पाल का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।

वहीं, मधुबन बापूधाम के स्वर्णजयंतीपुरम की रहने वाली शिक्षिक मंजरी सक्सेना से 22 अप्रैल को बाइक सवार बदमाशों ने गले पर झपट्टा मारकर चेन लूट ली। उस समय वह ट्यूशन पढ़ाने जा रही थीं। उन्होंने डायल 112 पर पुलिस को सूचना देकर मधुबन बापूधाम थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि लुटेरों की तलाश के लिए टीमें लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें