दूसरे बदमाश ने गल्ले में रखे करीब तीस हजार रुपये निकाल लिए। दुकान पर खड़े दो ग्राहकों से भी बदमाशों ने करीब पांच हजार रुपये लूट लिए। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश दुकान के बाहर आए और हवा में हथियार लहराते हुए स्कुटी से फरार हो गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत स्थानीय पुलिस से की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
पुलिस ने दुकान में लगे सीसीटीवी के फुटेज देखे, जिसमें एक बदमाश ने हेलमेट और दूसरे ने कपड़ा से चेहरे को ढक रखा था। अंकुर विहार एसीपी भास्कर वर्मा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।