फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: खूनी संघर्ष में बदली मामूली कहासुनी, दबंगों ने घर में घुसकर की मारपीट, दी जान से मारने की धमकी

Sat, 14 Nov 2026 04:59 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद में मसूरी क्षेत्र के गांव नाहल में मामूली बात को लेकर दबंगों का आतंक सामने आया है। घर के सामने गाली-गलौज का विरोध करने पर आरोपियों ने घर में घुसकर परिवार के सदस्यों पर लाठी-डंडों से बेरहमी से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद में मसूरी क्षेत्र के गांव नाहल में मामूली बात को लेकर दबंगों का आतंक सामने आया है। घर के सामने गाली-गलौज का विरोध करने पर आरोपियों ने घर में घुसकर परिवार के सदस्यों पर लाठी-डंडों से बेरहमी से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित नूर आलम पुत्र गुलफाम, निवासी गांव नाहल मसूरी द्वारा दी गई शिकायत के अनुसार, घटना 12 नवंबर की रात लगभग 8 बजे की है, गांव नाहल निवासी असद उनके घर के सामने खड़े होकर गाली-गलौज कर रहा था। जब पीड़ित की मां मुनीजा ने घर में छोटे बच्चों और महिलाओं के होने का हवाला देकर गाली देने से मना किया, तो आरोपी असद आगबबूला हो गया। 

विज्ञापन


आरोप है कि विरोध करने पर असद ने पीड़ित की मां के साथ भी अभद्रता और गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके कुछ ही देर बाद पीछे से असद के साथी आसिफ, आमिर, शावेज, आरिफ व अन्य लोग हाथों में लाठी-डंडे लेकर जबरन घर में घुस आए। आरोप है कि हमलावरों ने परिवार के सदस्यों को जमीन पर गिराकर जानवरों की तरह पीटा। मारपीट के दौरान आमिर ने सिर पर लाठी-डंडे से वार किया, जिससे नूर आलम की आंख पर गम्भीर चोट आई, आंख लहूलुहान होकर सूज गई। 

मारपीट की घटना का वीडियो बनाने की कोशिश करने पर आरोपियों ने उसकी बहन के साथ भी मारपीट व अभद्र व्यवहार किया। इसके अलावा, काम से लौट रहे पीड़ित के भाई शाहरुख को भी रास्ते में घेरकर जमीन पर पटक दिया और सभी ने मिलकर लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा। हमलावर पीड़ित परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पीड़ित परिवार ने थाना मसूरी में लिखित शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई है। 
विज्ञापन


एसीपी मसूरी सुनील कुमार भारद्वाज ने बताया कि पीड़ित नूर आलम की शिकायत के आधार पर आरोपी असद, आसिफ, आमिर, शावेज व आरिफ निवासीगण गांव नाहल तथा अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, घायलों के मेडिकल परीक्षण कराये गये हैं, जांच-पड़ताल करके वैधानिक कार्रवाई की जायेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें