फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: लगातार दूसरे दिन सराफ के यहां चोरी करने पहुंच गई नाबालिग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

गाजियाबाद। सिहानी गेट थाना क्षेत्र में सराफ के यहां किशोरी ने खरीदारी करने के बहाने चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। किशोरी अगले दिन कारोबारी की दूसरी दुकान पर भी आभूषण खरीदने के बहाने पहुंच गई और झांसा देकर चाेरी का प्रयास किया। मामले में कारोबारी ने सूचना देकर किशोरी को पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
कारोबारी वेदांश वशिष्ठ ने बताया कि 22 अगस्त को वह अपनी दुकान पर मौजूद थे तभी किशोरी चांदी के आभूषण खरीदने के बहाने आई। बातों में उलझाकर उसने चार चांदी की चेन चोरी कर ली और फरार हो गई। जब उनको इसका पता चला कि उन्होंने सीसीटीवी खंगाला। उसमें वह कैद हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगले दिन वह अपनी दूसरी दुकान पर मौजूद थे तभी किशोरी वहां भी आभूषण खरीदने के बहाने पहुंची। तभी उन्होंने उसको पहचान लिया और सीसीटीवी से उसके चेहरे का मिलान किया तो किशोरी को पकड़ लिया गया। उसको पुलिस के सुपुर्द किया गया। मामले में किशोरी के खिलाफ थाने में शिकायत दी गई। एसीपी सलोनी अग्रवाल ने बताया कि किशाेरी को बाल सुधार गृह भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें