फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री की बैठक आज, जीडीए के प्रोजेक्ट की होगी समीक्षा

Wed, 12 Apr 2017 12:22 AM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
जीडीए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राज्यमंत्री आवास एवं शहरी नियोजन सुरेश पासी बुधवार को लखनऊ में जीडीए अधिकारियों की बैठक लेंगे। बैठक में चार प्रमुख बिंदुओं पर समीक्षा की जाएगी। वह विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट भी लेंगे। मंत्री की बैठक के मद्देनजर मंगलवार को अवकाश के बावजूद जीडीए दफ्तर में तैयारियां चलती रहीं।
विज्ञापन


विभागीय अधिकारियों ने समीक्षा के बिंदुओं पर रिपोर्ट तैयार कराई।बापू भवन में होने वाली इस बैठक में अवैध निर्माण के ध्वस्तीकरण के आदेश और उनके अनुपालन की जानकारी, ऑनलाइन आवासीय मानचित्र की स्वीकृति की रिपोर्ट, ग्रुप हाउसिंग व कामर्शियल मानचित्रों की स्वीकृति और उनकी पेंडेंसी की समीक्षा होगी।

विकास कार्यों की वर्तमान स्थिति, महत्वपूर्ण योजनाओं की डिटेल और भविष्य की कार्ययोजना पर भी मंथन किया जाएगा। बैठक में संपत्ति विभाग से संबंधित शिकायतों और विवादित प्रकरणों के निस्तारण, संपत्तियों के निस्तारण और प्रस्तावित नई योजनाओं में आवंटन की स्थिति पर भी चर्चा होगी।
विज्ञापन


मंगलवार को जीडीए के प्रभारी वीसी रवींद्र गोडबोले समेत इंजीनियरिंग और संपत्ति विभाग के तमाम अधिकारी मौजूद रहे। बुधवार को लखनऊ में होने वाली बैठक में प्रभारी वीसी के अलावा चीफ इंजीनियर एससी द्विवेदी, दो ओएसडी और टाउन प्लानिंग विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें