एनएच नौ स्थित डासना आरओबी के पास सोमवार की सुबह मिनी बस ने कार में टक्कर मार दी। दोनों वाहनों के भिड़ने से कार में दिल्ली के ईस्ट आफ कैलाश निवासी 80 वर्षीय शांतिलाल की मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक मिनी बस नोएडा से सवारी लेकर हापुड़ जा रही थी। बस में चालक बाबूगढ़ निवासी चालक पिंटू समेत चार सवारी और थी। कार में महाराजपुर निवासी चालक राज हसन, शांतिलाल, मंजू जैन और पूर्वी जैन थीं। जिन्हें मामूली चोट आई हैं।