फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: विकास की राह देख रहा मिल्क दुहाई, जर्जर सड़क और जलभराव से ग्रामीण परेशान, देखें वीडियो

Fri, 07 Aug 2026 09:12 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद नगर निगम में शामिल होने के बावजूद मिल्क दुहाई गांव आज भी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहा है। गांव का मुख्य मार्ग लंबे समय से जर्जर पड़ा है, जबकि जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से बारिश और नालियों का पानी सड़क पर भर जाता है।
विज्ञापन
जलभराव से ग्रामीण परेशान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद नगर निगम में शामिल होने के बावजूद मिल्क दुहाई गांव आज भी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहा है। गांव का मुख्य मार्ग लंबे समय से जर्जर पड़ा है, जबकि जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से बारिश और नालियों का पानी सड़क पर भर जाता है। इससे ग्रामीणों को रोजाना आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन



ग्रामीणों का कहना है कि मुख्य मार्ग पर जलभराव के कारण पैदल निकलना भी मुश्किल हो जाता है। कीचड़ और गंदगी से लोगों के साथ-साथ स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को सबसे अधिक दिक्कत होती है। गांव निवासी विनय खारी का आरोप है कि नगर निगम में शामिल होने के बाद भी गांव में विकास कार्यों पर अपेक्षित ध्यान नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मुख्य सड़क लंबे समय से बदहाल है और पानी निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश के साथ नालियों का पानी भी सड़क पर जमा रहता है। आरोप है कि समस्या के समाधान के लिए कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने नगर निगम से जल्द सड़क निर्माण और जल निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें