फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेट्रो स्टेशन पर स्कैनर खराब, यात्री रहे परेशान

Sat, 13 Aug 2016 01:04 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला वैशाली
विज्ञापन
अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मेट्रो स्टेशन पर शुक्रवार सुबह एक स्कैनर मशीन खराब होने के चलते यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। ऑफिस टाइम में लोगों को एक ही लाइन से होकर जाना पड़ा।
विज्ञापन


दरअसल, स्वतंत्रता दिवस के चलते मेट्रो स्टेशन पर एक-एक यात्री को सघन चेकिंग से गुजरना पड़ रहा है। शुक्रवार सुबह भीड़ के दौरान एक स्कैनर मशीन अचानक खराब हो गई। इससे सभी यात्रियों को एक ही कतार में लगना पड़ा।

यात्रियों की संख्या अधिक और भीड़ अधिक होने के चलते परेशानी बढ़ गई।  सुबह नौ बजे से साढ़े नौ बजे तक स्कैनर खराब होने से परेशानी बनी रही। हालांकि तुरंत स्कैनर की मरम्मत करवाई गई। इसके बाद सुबह करीब 10 बजे तक भीड़ के हालात सामान्य हो गए। डीएमआरसी अधिकारियों ने बताया कि तकनीकी खराबी के चलते परेशानी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें