फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: कल से पटरी पर लौटेगी मेमू ट्रेन, रेल यात्रियों को मिलेगी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। मुरादाबाद से गाजियाबाद के बीच चलने वाली मेमू ट्रेन 5 अक्तूबर से पटरी पर लौटेगी। यह ट्रेन 25 सितंबर से 4 अक्तूबर तक दस दिन के लिए निरस्त थी। गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर पटरियों और स्लीपर बदलने के लिए पावर व ट्रैफिक ब्लॉक लगाया गया था। इस कारण हापुड़ सहित आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को परेशानी हुई। अन्य ट्रेनों पर भी यात्रियों का बोझ बढ़ा।
विज्ञापन

मुरादाबाद रेलवे मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बताया कि 5 अक्तूबर से मेमू ट्रेन निर्धारित समय से संचालित होगी। इससे नौकरी और व्यवसाय के लिए गाजियाबाद जाने वाले सैकड़ों यात्रियों का आवागमन सुगम बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें