फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: सीएचसी में बढ़ी बुखार और वायरल के मरीजों की संख्या, 600 से 700 मरीज पहुंच रहे ओपीडी में रोजाना

Sat, 03 Oct 2026 09:16 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद में मौसम में बदलाव के साथ क्षेत्र में बुखार, वायरल, खांसी और बदन दर्द के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। सरकारी अस्पताल में रोजाना बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
लाइन में लगे मरीज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद में मौसम में बदलाव के साथ क्षेत्र में बुखार, वायरल, खांसी और बदन दर्द के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। सरकारी अस्पताल में रोजाना बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। इनमें सबसे अधिक मरीज बुखार और वायरल संक्रमण से पीड़ित बताए जा रहे हैं। अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ने के कारण ओपीडी में भीड़ बनी हुई है।

विज्ञापन


सीएचसी प्रभारी डॉ. भारत भूषण ने बताया कि इन दिनों अस्पताल की ओपीडी में रोजाना करीब 600 से 700 मरीज पहुंच रहे हैं। इनमें बुखार, वायरल, खांसी, जुकाम और बदन दर्द की शिकायत वाले मरीजों की संख्या अधिक है। चिकित्सकों की ओर से मरीजों की जांच करने के बाद उनकी स्थिति के अनुसार उपचार और दवाएं दी जा रही हैं। बताया कि अस्पताल में उपलब्ध सभी जरूरी दवाएं मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही हैं। 

मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श के अनुसार ही दवा लेने की सलाह दी जा रही है। उन्होंने लोगों से बदलते मौसम में सावधानी बरतने और स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर चिकित्सक से परामर्श लेने की अपील की। साथ ही साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने और पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें