फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद से लेट आई मेमू, मेरठ वाले करते रहे इंतजार

Fri, 22 Jul 2016 01:10 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
मेमू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुरादाबाद-आनंद विहार मेमू की लेटलतीफी से बृहस्पतिवार को मेरठ जाने वाले यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। बृहस्पतिवार को आनंद विहार-मेरठ-आनंद विहार मेमू बिना पूर्व सूचना के रद्द कर दी गई। ऐसे में हजारों यात्री ट्रेन का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन


मुरादाबाद से यह मेमू ट्रेन सुबह अपने निर्धारित समय पर 5:50 बजे रवाना हुई। गाजियाबाद पहुंचते-पहुंचते यह ट्रेन 4:12 घंटे लेट हो गई। सुबह 9:06 बजे की बजाय यह दोपहर 1:18 बजे गाजियाबाद स्टेशन और 1:40 बजे आनंद विहार स्टेशन पर पहुंची।

इसकी वजह से नौकरी पेशा लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। गाजियाबाद और दिल्ली में नौकरी करने वाले कर्मचारी देरी से ड्यूटी पर पहुंचे। मुरादाबाद से देरी से आने की वजह से बृहस्पतिवार को इसे मेरठ नहीं भेजा गया।
विज्ञापन


इस रूट पर इसका संचालन निरस्त कर दिया गया। शाम को आनंद विहार से यह ट्रेन मुरादाबाद के लिए निर्धारित समय 17:45 बजे रवाना कर दी गई, लेकिन हापुड़ पहुंचने तक ही यह आधा घंटा लेट हो चुकी थी।

काशी विश्वनाथ, कोलकाता, लिच्छवी रहीं लेट
बृहस्पतिवार को दिल्ली से बनारस जाने वाली काशी विश्वनाथ, आनंद विहार से कोलकाता जाने वाली कोलकाता एक्सप्रेस और लिच्छवी एक्सप्रेस लेट रही। इन ट्रेनों को री-शेड्यूल किया गया। काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 2:50 घंटे, कोलकाता एक्सप्रेस 7 घंटे और लिच्छवी 2:20 घंटे की देरी से रवाना की गई।

कल नहीं चलेगी कोलकाता एक्स्प्रेस
गाजियाबाद। आनंद विहार से कोलकाता जाने वाली कोलकाता एक्सप्रेस शनिवार को नहीं चलेगी। कई दिन से लगातार लेट होने की वजह से इस ट्रेन का शेड्यूल गड़बड़ा गया है। ऐसे में रेलवे ने इसका संचालन एक दिन के लिए निरस्त करने का निर्णय लिया है। शनिवार को रद्द रहने के बाद रविवार को इसका संचालन निर्धारित समय पर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें