गाजियाबाद। समस्तीपुर मंडल में मेगा ब्लॉक की वजह से आज गाजियाबाद से होकर गुजरने वाली एक ट्रेन को रूट बदलकर और दूसरी को एक घंटे देरी चलाया जाएगा। इससे लोगों को गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी होगी। हालांकि, इस रूट की 30 से अधिक ट्रेनें मेगा ब्लॉक की वजह से प्रभावित होंगी। नॉर्दर्न रेलवे के सीपीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि दरभंगा अमृतसर एक्सप्रेस आज रूट डायवर्ट कर चलेगी। मुजफ्फरपुर आनंद विहार एक्सप्रेस को मेगा ब्लॉक की वजह से एक घंटे देरी से चलाया जाएगा।
यह ट्रेनें देरी से आईं
जालंधर सिटी इंटरसिटी एक्सप्रेस सोमवार को अपने निश्चित समय से एक घंटे देरी से आई। इसको गाजियाबाद दिन में सवा तीन बजे पहुंचना था, लेकिन यह यहां पर सवा चार बजे पहुंची। शालीमार मलानी एक्सप्रेस 40 मिनट, गोमती एक्सप्रेस चार घंटे 48 मिनट, चंपारण सत्याग्रह एक्सप्रेस एक घंटे 50 मिनट, बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस एक घंटे 37 मिनट, नेताजी एक्सप्रेस 45 मिनट देरी से आई।