फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: जीपीए ने आरटीई में धांधलेबाजी के लगाए आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। आरटीई प्रथम चरण के लिए आवेदन की समाप्ति हो गई है। लेकिन गाजियाबाद पेरेंट्स एसोसिएशन ने चयन प्रक्रिया में अव्यवस्था का आरोप लगाते हुए सीडीओ को ज्ञापन सौंपकर शिक्षा विभाग के अधिकारियों की जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन

सोमवार को सौंपे गए ज्ञापन में आरोप है कि अक्सर स्कूल प्रशासन पोर्टल पर सीटें भरी हुई दिखाता है लेकिन वास्तविकता कुछ और होती है। बहुत से बच्चे दस्तावेजों की कमी या अन्य कारणों से दाखिला नहीं ले पाते हैं। इन खाली सीटों को बाद में गुपचुप तरीके से मैनेज कर लिया जाता है। इसकी वजह से पात्र और गरीब बच्चे शिक्षा के हक से वंचित रह जाते हैं। संगठन की मांग है कि सीटों का डाटा सार्वजनिक होना चाहिए। पहले चरण के दाखिलों के बाद प्रत्येक स्कूल की रिक्त सीटों की सूची विभाग के पोर्टल और स्कूल के नोटिस बोर्ड पर चस्पा की जाए। वेटिंग लिस्ट के आवेदकों को प्राथमिकता देने का प्रावधान लाया जाए। दूसरे चरण की लॉटरी केवल उन्हीं सीटों पर हो जो वास्तव में खाली हैं, न कि काल्पनिक आंकड़ों पर हो। गलत सत्यापन की जांच की जाए। साथ ही गलत जांच करने वालों पर कार्रवाई की जाए। इस मौके पर जीपीए आरटीई प्रभारी धर्मेंद्र कुमार यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें