फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: हम तुम रोड की जमीन क्रय की दर निर्धारण के लिए बैठक आज

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन की हम तुम रोड समेत अन्य जोनल प्लान की सड़कों और मोदीनगर में सैदपुर हुसैनपुर डीलना में प्रस्तावित औद्योगिक सिटी के लिए जमीन खरीदने के लिए दर निर्धारण की बैठक शनिवार को होगी। जीडीए सचिव राजेश कुमार सिंह ने बताया कि दर निर्धारण की बैठक डीएम की अध्यक्षता में होगी।
विज्ञापन

जीडीए का कहना है कि हम तुम रोड के लिए 50 फीसदी किसानों ने अपनी सहमति दे दी है। 24 मीटर चौड़ी इस सड़क के निर्माण के लिए करीब सवा सौ किसानों से जमीन खरीदी जानी है। मोरटा गांव से गुजरने वाली इस रोड के निर्माण के लिए 60 करोड़ से अधिक का बजट स्वीकृत हो चुका है। मौजूदा समय में इस सड़क की हालत काफी जर्जर हो चुकी है। जीडीए के सहायक अभियंता रुद्रेश शुक्ला का कहना है कि करीब ढाई किलोमीटर लंबी सड़क 24 मीटर होगी चौड़ी होनी है। किसानों से लगातार वार्ता चल रही है। बैठक में दर निर्धारण तय होने की संभावना है। दर निर्धारण के फैसले का बोर्ड बैठक में पास कराने के बाद किसानों से जमीन की खरीद शुरू हो जाएगी। उम्मीद है कि दिसंबर से जमीन क्रय करना शुरू हो जाएगा। जून से पहले-पहले इस सड़क को बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

औद्योगिक टाउनशिप के लिए जमीन के दर निर्धारण पर भी होगी चर्चा
महायोजना 2031 के तहत मोदीनगर सैदपुर हुसैनपुर डीलना में 251 हेक्टेयर में औद्योगिक टाउनशिप सह लॉजिस्टिक पार्क को विकसित करने के लिए प्रस्तावित किया गया है। जीडीए सचिव राजेश कुमार सिंह ने बताया कि जीडीए बोर्ड की 170वीं बैठक में 251 हेक्टेयर में इस टाउनशिप को बसाने का प्रस्ताव पास हो चुका है। आपसी सहमति से जमीन लेने के लिए किसानों से लगाता वार्ता चल रही है। दो चरणों में जमीन का क्रय किया जाना है। शनिवार को कलक्ट्रेट में आयोजित बैठक में दर निर्धारण की चर्चा की जाएगी। पूरी उम्मीद है कि दर निर्धारण तय हो जाएगा। नियमानुसार शहरी क्षेत्र में चार गुना और ग्रामीण क्षेत्र में सर्किल रेट के दो गुने में जमीन क्रय करने की व्यवस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें