फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: हरनंदीपुरम में जमीन के रेट तय करने के लिए आज होगी बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
कमासिन। संदिग्ध हालात में छात्र का शव घर के कमरे में चारपाई पर पड़ा मिला। सुबह मां ने देखा तो परिजनों को जानकारी दी। गले में रस्सी का निशान देखकर हत्या की आशंका जताई है। हालांकि, पुलिस ने प्रारंभिक जांच में खुदकुशी बताया है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के पश्चिम थोक निवासी नीरज वर्मा (17) का शव दूसरे मकान में चारपाई पर पड़ा मिला। सुबह करीब पांच बजे मां रामरती पीछे के दरवाजे से जगाने पहुंची तो उन्हें जानकारी हुई। उन्होंने परिजनों के साथ ही पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की।

पिता राजेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि नीरज विनोबा इंटर कॉलेज कमासिन में 12वीं का छात्र था। रात में खाना खाने के बाद रोज की तरह दूसरे मकान में पढ़ाई करने चला गया था। घटना के समय पिता राजेंद्र पूर्व ब्लॉक प्रमुख के निजी नलकूप की रखवाली करने गए थे। बहन राजरानी और बड़ा भाई बराती है। परिजनों ने अज्ञात पर हत्या करने की आशंका जताई है।
विज्ञापन

उधर, थानाध्यक्ष राजेश मौर्य ने बताया कि नीरज ने संभवत: फंदा लगाया है। सुबह परिजनों ने शव नीचे उतारकर चारपाई पर लिटाकर गले से रस्सी से निकालकर बाहर फेंक दिया, क्योंकि फाटक अंदर से बंद था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें