फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्मी स्टाइल में कैटर से उड़ाई लाखों की दवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
फिल्मी स्टाइल में कैंटर से उड़ाई लाखों की दवाई
विज्ञापन

गाजियाबाद। चोरों ने फिल्मी स्टाइल में कैंटर से लाखों रुपये की दवाई चोरी कर ली। आहट होने पर चालक ने गाड़ी रोकी तो एक चोर भाग निकला। चोरों ने तिरपाल काटकर घटना को अंजाम दिया और पीछे आ रहे वाहन में माल ट्रांसफर कर दिया। तीन थानों की पुलिस द्वारा पांच दिन से टरकाने पर पीड़ित ने एसपी सिटी से कार्रवाई की गुहार लगाई। एसपी सिटी श्लोक कुमार ने सिहानी गेट पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

वीरेंद्र पुत्र रतिराम निवासी नंगला नंगली थाना बिचपुरी, जिला मथुरा कैंटर चालक हैं। उनका कहना है कि बीती 17 जुलाई की रात को वह मेरठ रोड स्थित ट्रांसपोर्ट कंपनी से दवाई भरकर आगरा के लिए चला था। 18 जुलाई की तड़के करीब सवा चार बजे लालकुआं पहुंचने पर उन्हें कैंटर में पीछे कुछ आहट सुनाई दी। गाड़ी साइड में रोककर देखा तो एक आदमी गाड़ी से कूदकर भाग निकला। गाड़ी के रस्से व तिरपाल कटे हुए थे। वीरेंद्र का कहना है कि उसने ट्रांसपोर्ट मालिक को फोन किया तो उन्होंने आगे जाने की बजाय वापस बुला लिया। माल का मिलान करने पर उसमें दवाइयों के 18 डिब्बे (कार्टन) कम मिले। वह शिकायत लेकर नगर कोतवाली गए तो वहां से उन्हें सिहानी गेट थाने भेज दिया गया। सिहानी गेट थाने से यशोदा हॉस्पिटल पुलिस चौकी और फिर वहां से कविनगर थाने भेज दिया गया। वीरेंद्र का आरोप है कि उनकी कहीं पर भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। पीड़ित ने एसपी सिटी से कार्रवाई की गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें