फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बाइक की क्लच प्लेट बदलने से मना किया तो मैकेनिक का सिर फोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर दिल्ली-मेरठ मार्ग पर गांव सीकरी कलां के पास बाइक की क्लच प्लेट बदलने को लेकर हुए विवाद में मैकेनिक पर हमला कर उसका सिर फोड़ दिया। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद मौके पर हंगामे की स्थिति बन गई। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


मोदीनगर निवासी राजेश कुमार गांव सीकरी कलां के पास बाइक रिपेयर की दुकान चलाते हैं। शुक्रवार को उनकी दुकान पर बाइक लेकर चार युवक पहुंचे और क्लच प्लेट बदलने के लिए कहा। आरोप है कि समय न होने पर काम करने से मना करने पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। मामला गाली-गलौज से मारपीट तक पहुंच गया। युवकों ने राजेश के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि एक युवक ने ईंट मार दी। इससे राजेश गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हो गए। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और एक युवक को पकड़ लिया। घटना की सूचना पर कुछ संगठन के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए और विरोध जताया। एसीपी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें