फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल का मौसम: गाजियाबाद में उमस और चिलचिलाती गर्मी से लोग बेहाल, अगले दो दिन राहत नहीं, जानें कब होगी बारिश

Sun, 28 Jun 2026 11:12 PM IST
Akash Dubey माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद

सार

मानसून से पहले शनिवार को शहर में उमस भरी गर्मी रही, अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। विस्तार से पढ़ें पूरा पूर्वानुमान-
विज्ञापन
शुक्रवार को गर्मी से परेशान दिखे लाेग।  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मानसून की दस्तक से पहले उमस भरी गर्मी ने शनिवार को शहरवासियों की मुश्किलें बढ़ा दीं। दिनभर तेज धूप और हवा में नमी के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
Trending Videos

मौसम में नमी अधिक रहने से लोगों को शाम तक भी उमस से राहत नहीं मिली। बाजारों और सड़कों पर दोपहर के समय लोगों की आवाजाही कम रही। घरों और दफ्तरों में भी पंखे-कूलर पर्याप्त राहत नहीं दे सके। विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर के समय धूप में निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और गर्मी से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है।

मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले दो दिन यानी 29 और 30 जून को आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा। ऐसे में गर्मी व उमस लोगों को और परेशान कर सकती है।
विज्ञापन

हालांकि, एक जुलाई से मौसम में बदलाव के संकेत हैं। दो से चार जुलाई तक आसमान सामान्यतः बादलों से घिरा रहेगा। इस दौरान एक-दो दौर की बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। इन दिनों अधिकतम तापमान घटकर 36 से 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें