फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: चार लाख की रिश्वत मामले में डिस्चार्ज अर्जी पर सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
- यूको बैंक की क्रेडिट लिमिट से रोके गए 10 लाख रुपये जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

गाजियाबाद। मथुरा के यूको बैंक के रिश्वत प्रकरण में गवाह नहीं आने से सुनवाई टल गई। पीठासीन अधिकारी भारत सिंह यादव ने अगली सुनवाई की 30 नवंबर तारीख लगाई है।

सीबीआई के अनुसार, मथुरा के हाईवे थाना क्षेत्र के मंडी चौक निवासी मुरारी लाल राधाकृष्ण फ्लोर मिल के संचालक हैं। उन्होंने कोतवाली रोड स्थित यूको बैंक से एक करोड़ रुपये की कैश क्रेडिट लिमिट स्वीकृत कराई थी। इसमें से 90 लाख रुपये फर्म के खाते में स्थानांतरित कर दिए गए, जबकि 10 लाख रुपये सीनियर मैनेजर गरिमा सिंह ने रोक दिए थे।
विज्ञापन


आरोप है कि शेष 10 लाख रुपये जारी करने के एवज में गरिमा सिंह ने मुरारी लाल से स्वीकृत एक करोड़ रुपये की पूरी धनराशि पर चार प्रतिशत के हिसाब से चार लाख रुपये रिश्वत मांगी थी। मुरारी लाल ने इसकी शिकायत सीबीआई से की और रिश्वत की रकम दो किस्तों में देने के लिए सहमति जताई।
विज्ञापन


सीबीआई के मुताबिक, सितंबर 2025 में मुरारी लाल के बेटे सोनू ने पहली किस्त के रूप में दो लाख रुपये सीनियर मैनेजर गरिमा सिंह और उनके निजी सहयोगी आरिफ मोहम्मद को बैंक शाखा के बाहर कार में जाकर दिए। जैसे ही दोनों ने रिश्वत की रकम ली, सीबीआई की टीम ने उन्हें रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें