फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: आज से शुरू होगी परास्नातक की प्रवेश प्रक्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। सीसीएसयू व उससे संबद्ध कॉलेजों में परास्नातक (पीजी) स्तर के सभी डिप्लोमा व सर्टिफिकेट कोर्स के लिए दाखिले की प्रक्रिया मंलवार से शुरू हो जाएगी। सीसीएसयू के प्रवेश समन्वयक ने सोमवार शाम को आदेश जारी कर इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन

सीसीएसयू के मीडिया प्रभारी मितेंद्र कुमार ने बताया कि 2024-25 सत्र में दाखिले के लिए पंजीकरण कराने को पोर्टल 28 मई से शुरू हो जाएगा। पाठयक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया को सुचारू रूप से चलाने के लिए अलग-अलग पोर्टल की सुविधा दी गई है। छात्रों को सीसीएसयू की ऑफिशियल वेबसाइट www.ccsuniversity.ac.in पर जाकर एडमिशन 2024-25 पर क्लिक करना होगा। इसके बाद कॉलेज या कैंपस एडमिशन पोर्टल-2024-25 पर क्लिक करके पीजी कैंपस रजिस्ट्रेशन पर जाना होगा। कोई भी अभ्यर्थी एक ही पंजीकरण शुल्क पर सीसीएसयू कैंपस या उससे संबद्ध कॉलेजों में दाखिले के लिए पंजीकरण करा सकता है। इसके साथ ही अलग अलग प्रवेश पोर्टल पर अधिकतम तीन तीन पाठ्यक्रम एवं कॉलेज या विभाग का चयन कर सकता है। पहली बार किसी एक प्रवेश पोर्टल पर पंजीकरण करते समय दिए गए लॉगिन आइडी और पासवर्ड दूसरे प्रवेश पोर्टल के लिए भी प्रयोग किए जा सकेंगे।
यूजी की चल रही प्रक्रिया
स्नातक (यूजी) में दाखिले की प्रक्रिया 28 अप्रैल से चल रही है। इसमें परंपरागत पाठयक्रमों में 50 हजार से ज्यादा छात्र अभी तक पंजीकरण करा चुके हैं। पंजीकरण की अंतिम तारीख की अभी तक सीसीएसयू की ओर से घोषित नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें