फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: इंदिरापुरम की झुग्गियों में लगी भीषण आग, अंदर रखे सिलिंडर फटे; मौके पर मची आफरा-तफरी

Mon, 25 May 2026 03:59 PM IST
विकास कुमार माई सिटी रिपोर्टर, इंदिरापुरम

सार

मौके पर पहुंची दमकल की टीमों व थाना पुलिस ने आसपास के घरों को खाली कराया और लोगों को सुरक्षित स्थान पर घटनास्थल से दूर भेजा। दमकल की तीन टीमें मौके पर मौजूद हैं और आग बुझाने का काम जारी है।
विज्ञापन
इंदिरापुरम की झु्ग्गियों में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र स्थित वसुंधरा सेक्टर-1 के खाली मैदान में बनी 20-25 झुग्गी झोपड़ियां में सोमवार शाम करीब 3 बजे आग लग गई। दमकल टीम के पहुंचने से पहले ही आग की लपटों ने पूरे मैदान में बनी झोपड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। 

विज्ञापन


विज्ञापन

वहीं, झोपड़ियों के अंदर रखे बड़े व छोटे घरेलू सिलेंडर एक-एक कर तेज धमाके के साथ फटने लगे। इससे पूरे इलाके में अफरा तफरी मच गई। मौके पर पहुंची दमकल की टीमों व थाना पुलिस ने आसपास के घरों को खाली कराया और लोगों को सुरक्षित स्थान पर घटनास्थल से दूर भेजा। दमकल की तीन टीमें मौके पर मौजूद हैं और आग बुझाने का काम जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें