फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: विवाहिता को घर से निकाला, पांच पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। दहेज में कार की मांग पूरी न होने पर एक विवाहिता को प्रताड़ित कर घर से निकालने का आरोप है। पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़िता पूजा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उनकी शादी नवंबर 2024 में दिल्ली के सुधांशु राय से हुई थी। पूजा का आरोप है कि ससुराल वाले शादी के दहेज से नाखुश थे। पति सुधांशु राय शराब पीकर उन्हें पीटता था। इसके बाद दहेज में कार की मांग की जाने लगी। मांग पूरी न होने पर उन्हें प्रताड़ित कर घर से निकाल दिया गया। एसीपी मोदीनगर सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि पति सुधांशु राय, ससुर अनिल राय, सास मीनाक्षी राय, गुड़िया और राजबाला पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें