फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: होमगार्ड के निर्माणाधीन मकान से कीमती सामान चोरी, आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। नगर की गोकुलधाम सोसायटी कॉलोनी में बदमाश ने होमगार्ड के निर्माणाधीन मकान में घुसकर कीमती सामान चोरी कर लिया। आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। होमगार्ड ने थाने में घटना की तहरीर दी है।
विज्ञापन

नगर की डिफेंस कॉलोनी के रहने वाले प्रमोद चौधरी होमगार्ड में तैनात है। प्रमोद चौधरी की ड्यूटी गाजियाबाद मेंं चल रही है। प्रमोद कुमार ने बताया कि वह गोकुलधाम सोसायटी कॉलोनी में मकान का निर्माण करा रहें है। आरोप है कि बुधवार रात बदमाश निर्माणाधीन मकान में घुसकर विद्युत केबल, वायरिंग समेत लाखों रुपये कीमत का सामान चोरी कर ले गया। बदमाश वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। एसीपी मोदीनगर सिद्धार्थ गौतम ने बताया सीसीटीवी फुटेज आदि की मदद से आरोपी की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें