फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: विवाहिता ने किया आत्मदाह, अस्पताल में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

गाजियाबाद। वेव सिटी थानाक्षेत्र के हरौली गांव में विवाहिता की आत्मदाह के बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतका के पिता हरेंद्र सिंह की तहरीर पर पुलिस ने पति रौनक तेवतिया और ससुर कविंद्र तेवतिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि रजापुर निवासी हरेन्द्र सिंह के मुताबिक उनकी बेटी साक्षी का विवाह नौ साल पहले रौनक तेवतिया से हुआ था। विवाह के शुरुआती तीन साल सामान्य रहे, लेकिन सास की मृत्यु के बाद परिस्थितियां बदल गईं। साक्षी ने अपने मायके में बताया था कि उसके ससुर कविंद्र तेवतिया उसके साथ अशोभनीय व्यवहार और छेड़खानी करते हैं। विरोध करने पर गाली-गलौज भी करते थे। जब साक्षी ने पति रौनक से शिकायत की तो उसने अपने पिता का पक्ष लेते हुए उलटे उनसे ही मारपीट की। साक्षी का आरोप था कि ने रौनक के अन्य महिलाओं से अवैध संबंध थे। वह लगातार मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना झेल रही थी। आरोप है कि 6 सितंबर, 2026 को रौनक के घर पर न होने पर कविंद्र ने फिर साक्षी के साथ जबरदस्ती की कोशिश की। साक्षी ने रौनक को बताया तो उसने फिर मारपीट की। उसी दिन दोपहर में साक्षी ने रौनक को एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा था। इसके बाद साक्षी ने घर में खुद पर केरोसीन उड़ेलकर आत्मदाह कर लिया। गंभीर हालत में परिजन उसे नई दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल लेकर गए, जहां उपचार के दौरान नौ सितंबर की रात करीब 11:30 बजे उसकी मौत हो गई। एसीपी ने बताया कि पीड़ित पिता की तहरीर पर पति और ससुर के खिलाफ आत्महत्या के उकसाने और दहेज के लिए उत्पीड़न करने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें