पुलिस को दी तहरीर में महिला ने बताया कि उसकी शादी भूडगढ़ी निवासी कुलदीप गौतम के साथ 9 दिसंबर 2023 को बौद्ध रीति रिवाज से हुई थी। शादी में 15 लाख रुपये खर्च कर एक बुलेट बाइक दी गई थी। शादी के बाद से ही कुलदीप का परिवार दहेज के लिए परेशान करते थे। सुसरालीजनों की तरफ से चार पहिया वाहन की मांग की जाती थी। पति कुलदीप अक्सर मारपीट करता था।
आरोप है कि जेठ प्रदीप गौतम अपनी वकालत का रौब दिखाकर अभद्र व्यवहार करता रहता था। मौका देखकर उसके साथ अश्लील हरकत करने का प्रयास करता था। पीड़िता ने जब जेठानी को बताया तो वह भी उसे ही दोष देने लगी। नवविवाहिता ने 12 नवंबर 2024 को थाने में प्रार्थना पत्र दिया कुलदीप के परिवार के बीच समझौते का प्रयास भी किया गया, लेकिन समझौता नहीं हुआ। विवाहिता स्वीटी की तरफ से पति कुलदीप गौतम, जेठ प्रदीप गौतम व जेठ संदीप, सास रज्जो व जेठानी पूनम व वंदना के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। सहायक पुलिस आयुक्त वेव सिटी ने बताया कि राजीव पुरम देवी मन्दिर रोड निवासी स्वीटी रानी पुत्री नंद प्रसाद की दी गई तहरीर के आधार पर अंबेडकर पार्क भूडगढ़ी मसूरी निवासी पति कुलदीप गौतम समेत अन्य परिजन पर मुकदमा दर्ज कराया है। जांच पड़ताल की जा रही है। जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।