फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद में दिल दहलाने वाली वारदात: पूर्व सहकर्मी ने युवक की हत्या की, शव को अपने ही घर में गड्ढा कर गाड़ा

Wed, 19 Feb 2025 12:08 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य संकलित कराए। साथ ही उस स्थान पर जब खोदाई की गई तो दीपक का शव बरामद हुआ। जिसके शरीर पर कई चोट के निशान मिले हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में सनसनीखेज वारदात का खुलासा हुआ है। पूर्व सहकर्मी ने युवक की हत्याकर उसके शव को अपने ही घर में जमीन के नीचे गड्ढा खोदकर गाड़ दिया। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए हैं। मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


एसीपी अंकुर विहार अजय कुमार सिंह ने बताया कि लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र के राजीव गार्डन गली नंबर चार में दीपक उम्र 35 वर्ष की हत्या करने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की तो ज्ञात हुआ कि दीपक की हत्या पूर्व में उसके साथ में पीवीसी पैनल और इंटीरियर का काम करने वाले आरोपी अंकित पुत्र पप्पू पंचाल ने की है।
विज्ञापन

हत्या के बाद उसने दीपक के शव को अपने ही घर में जमीन के नीचे गड्ढा खोद करके गाड़ दिया है। इस सूचना पर पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य संकलित कराए। साथ ही उस स्थान पर जब खोदाई की गई तो दीपक का शव बरामद हुआ। जिसके शरीर पर कई चोट के निशान मिले हैं। इस संबंध में मृतक के परिजन से तहरीर प्राप्त करके तथा मृतक का पंचायतनामा करके आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। आरोपी अंकित की गिरफ्तारी के लिए टीमें रवाना की गई थीं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें