फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: रात में पति-पत्नी के बीच हुआ कुछ ऐसा... विवाहिता की हो गई मौत; एक साल पहले दुल्हन बनकर गई थी उस घर में

Tue, 07 Jan 2025 05:07 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, औरंगाबाद (बुलंदशहर)

सार

गांव पिपाला में महिला की हत्या के बाद मायके पक्ष के लोगों ने प्रदर्शन किया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजकर जांच शुरू की है। परिजनों के मुताबिक, एक साल पहले उसकी शादी हुई थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुलंदशहर के औरंगाबाद क्षेत्र के गांव पिपाला में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। विवाहिता के मायके पक्ष के लोगों ने जहर देकर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का आरोप है कि ससुरालीजन आए दिन दहेज के लिए विवाहिता को परेशान करते थे।

विज्ञापन

जिला मथुरा के थाना माठ क्षेत्र के गांव जावरा निवासी सतवीर चौधरी ने बताया कि उनकी 23 वर्षीय बेटी निशा की शादी एक साल पहले गांव पिपाला निवासी सतवीर के साथ हुई थी। आरोप है कि सोमवार रात को सतवीर और निशा के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जिसके चलते निशा को जहर दे दिया। जब निशा की हालत बिगड़ी तो ससुरालीजन उसे लेकर निजी अस्पताल में गए। 

अस्पताल में उपचार के दौरान सोमवार देर रात करीब 11 बजे निशा की मौत हो गई। जिसके बाद परिजन अस्पताल से निशा का शव लेकर गांव आ गए। निशा की शादी कराने वाले बिचौलिए ने रात में उसके परिजनों को सूचना दी। मंगलवार तड़के निशा के परिजन गांव पिपाला पहुंचे और हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद मायके पक्ष के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि पुलिस ने महिला के पति को भी हिरासत में लिया है। समाचार लिखे जाने तक परिजनों ने शिकायत नहीं दी है। 

पंचायत में मामला निपटाने का प्रयास
मृतका निशा के परिजन तड़के पांच बजे ही गांव में पहुंच गए थे। उनके आने की सूचना पर ग्रामीण भी एकत्रित हो गए। मामला निपटाने के लिए गांव में दोनों पक्षों की पंचायत हुई। पंचायत में लड़का पक्ष ने पांच बीघा जमीन देने की बात कही, लेकिन इस पर मायके पक्ष के लोगों ने सहमति नहीं दी। 
विज्ञापन

पुलिस को सूचना मिली थी कि विवाहिता की हत्या कर दी गई है। मौके पर पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। प्रकरण की जांच और शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - ऋजुल कुमार, एएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें