फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, पति पर दहेज हत्या का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। निवाड़ी के कस्बा पतला में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बृहस्पतिवार शाम विवाहिता का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। विवाहिता के भाई ने पति पर दहेज की मांग पूरी न करने के कारण हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

मुरादनगर के रावली रोड स्थित गोपालपुरम कालोनी निवासी दीपक के अनुसार उनकी बहन रोशनी की शादी वर्ष 2020 में निवाड़ी के पतला निवासी ललित के साथ हुई थी। आरोप है कि ससुराल वाले शादी में मिले दहेज से नाखुश थे। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर पति ललित शराब के नशे में रोशनी को बुरी तरह पीटता था। रोशनी के मायके वालों ने कई बार उन्हें समझाने का प्रयास किया मगर उसके व्यावहार में कोई बदलाव नहीं हुआ। बृहस्पतिवार को रोशनी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। रोशनी का शव फंदे से लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने मायके वालों को घटना की जानकारी दी। सूचना के बाद दीपक और परिजन कस्बा पतला पहुंच गए। एसीपी मोदीनगर ने बताया कि दीपक की तहरीर के अनुसार पति ललित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें