फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत, ससुरालियों पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। वेव सिटी क्षेत्र के नायफल गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पति समेत अन्य ससुरालियों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। मृतका की मां का आरोप है कि शादी के बाद से ही बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था।
विज्ञापन


एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि जनपद बुलंदशहर के साठा निवासी सुमन शर्मा के मुताबिक उनकी बेटी तुलसी शर्मा की शादी 2016 में नायफल गांव निवासी हरीश शर्मा से हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही पति और ससुरालिये दहेज की मांग को लेकर तुलसी को परेशान करने लगे। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट करने लगे। पति हरीश के अलावा उसकी मां वेदवती, भाई सतीश, श्यामा शंकर, कोमल, गौरव और हरीश की बहन के बेटे मन्नू भी प्रताड़ित करने लगे। 14 अगस्त की रात करीब दस बजे तुलसी ने उन्हें फोन किया था। उसने कहा कि उसे ससुराल से ले जाएं, वरना ससुराल वाले उसे जान से मार देंगे। इसके तीन घंटे बाद रात करीब एक बजे हरीश ने उन्हें कॉल कर बताया कि तुलसी ने फंदा लगा लिया है। सूचना मिलने पर वह परिजनों के साथ गाजियाबाद मणिपाल अस्पताल पहुंचे, जहां तुलसी मृत अवस्था में मिली। आरोप है कि उसके शरीर पर नाखून के निशान मिले। एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल का कहना है कि शिकायत के आधार पर 17 अगस्त को केस दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें