फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: सरकारी नाैकरी का झांसा देकर की शादी, मामले में दी शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। दिल्ली निवासी एक महिला ने टीलामोड़ थाने में मन्नू मिश्रा के खिलाफ सात जून को प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि मन्नू ने खुद को खुफिया विभाग का कर्मी बताकर सरकारी नौकरी का झांसा दिया।
विज्ञापन

इसके बाद शादीशुदा होने की बात छिपाकर शादी की। सच्चाई सामने आने पर आरोपी और उसके भाई आकाश मिश्रा ने जान से मारने की धमकी भी दे दी। पीड़िता ने गर्भपात कराने का भी आरोप लगाया है। मामला पिछले तीन वर्षों से चला आ रहा है।
दर्ज मामले में महिला ने बताया कि करीब तीन वर्ष पहले दिल्ली निवासी मन्नू मिश्रा से उनकी मुलाकात नौकरी के सिलसिले में हुई थी। आरोपी ने खुद को खुफिया विभाग का कर्मचारी और अनाथ भी बताया था। बातों के जाल में फंसाकर शादी भी कर ली।
विज्ञापन

कुछ समय बाद उन्हें मन्नू के शादीशुदा और एक बेटी के पिता होने की बात चली तो वह उसके घर पहुंची। उसके परिजन को पूरी बात बताई, लेकिन वहां उनकी सुनवाई नहीं हुई। जब वह गर्भवती हुईं तब आरोपी ने दवाएं खिलाकर गर्भपात करा दिया। आरोपी ने आत्महत्या करने की बात कहकर भी उन्हें प्रताड़ित किया।
आरोपी ने उनके भाई आकाश मिश्रा और उन्हें फोन पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता ने पुलिस को शादी की वीडियो व फोटो भी साक्ष्य बतौर दिए हैं। वर्तमान में वह गर्भवती भी हैं और अपनी जान को खतरा जताया है।
विज्ञापन

एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें