लोनी। अंकुर विहार थाना क्षेत्र के कॉलोनी में युवती की आत्महत्या करने के मामले में प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। युवती की मौसी की ओर से थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता का आरोप है कि प्रेमी ने शादी की बात छिपाई और उससे संबंध बनाए। जब युवती को पता चला तो आरोपी ने उसे और परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने केस दर्ज करके आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी है।
युवती की मौसी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी 28 साल भतीजी को शादीशुदा धीरज ने अपने जाल में फंसा लिया था। उसे शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया। मंगलवार को धीरज की शादी की बात उनकी भतीजी को पता चल गई। इस पर आरोपी धीरज ने उससे शादी से इन्कार कर दिया। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत करने की बात कही तो आरोपी ने उसे और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दे दी। परिवार की जान जोखिम में देख युवती ने प्रेमी के दबाव में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। एसीपी अंकुर विहार ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि शिकायत के आधार पर धीरज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।