फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार में आए एक किलो तक के चांदी के सिक्के और नोट

Mon, 24 Oct 2016 11:32 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
चांदी के सिक्कों - फोटो : Getty
विज्ञापन
धनतेरस और दिवाली के लिए सराफा बाजार सज गया है। इस बार ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए बाजार में एक किलो तक के चांदी के सिक्के और नोट आ गए हैं। इन सिक्कों में सोने की पालिश वाले सिक्के भी मौजूद हैं। इसके अलावा ऑन डिमांड चांदी की रोल्स रॉयस गाड़ी भी है, जिसमें आप ड्राईफ्रूट्स भरकर अपने मेहमानों को परोस सकते हैं।
विज्ञापन


सराफा व्यापारियों को सबसे ज्यादा धनतेरस का इंतजार रहता है। इस दिन सबसे ज्यादा सोने-चांदी के आभूषण, सिक्के, लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति व अन्य डिजाइनदार आभूषणों की बिक्री होती है। शुक्रवार को धनतेरस है। उससे पहले ही मार्केट में ग्राहकों को लुभाने के लिए कई आकर्षक आइटम आ गए हैं।

बाजार में इस बार पांच ग्राम से लेकर एक किलो तक के चांदी के सिक्के और खासतौर से बनाए गए नोट व डालर की डिमांड है। चौपला स्थित लक्ष्मी ज्वैलर्स के ओनर अनिल गर्ग ने बताया कि मार्केट में मुंबई और कोलकाता डिजाइन की ज्वैलरी की डिमांड ज्यादा है। सिक्कों के साथ लोग हटरी भी ले रहे हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा स्टोन के लुक वाली सोने की ज्वैलरी, इटालियन होलो चेन, गिन्नी ज्यादा बिक रही हैं।सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष नितिन गोयल ने बताया कि इस बार सराफा बाजार मंदा है, फिर भी व्यापारी उम्मीद बनाए हुए हैं। आइटम काफी आए हैं।

जैसे तीन किलो चांदी में बनी रोल्स रॉयस गाड़ी, ब्रिटिश कालीन राजा व रानी के गोल्ड प्लेटेड चांदी के सिक्के, चिड़ियों की सीरीज वाला सिक्कों का गिफ्ट बॉक्स।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें